फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत

Fri, 24 Nov 2017 10:39 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भाग गया ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरमैतेपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात बारात से घर लौट रही एक एसयूवी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से एसयूवी बेकाबू होकर शारदा सहायक नहर की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन का चालक कूदकर फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि दुधमुंहे बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



धम्मौर थाना क्षेत्र के धरमैतेपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के बेटे विकास की शादी पूरे सुजान वलीपुर थाना कुड़वार निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री ज्योति के साथ तय थी। 23 नवंबर को दोनों पक्ष कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहरामऊ रोड के समीप स्थित मैरिज लॉन से शादी का कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पहुंचे थे। देर रात शादी संपन्न होने के बाद करीब दो बजे विनोद सिंह के परिवार की महिलाएं व बच्चे एसयूवी में बैठकर घर लौट रहे थे। वाहन धम्मौर थाना क्षेत्र के धरमैतेपुर गांव के समीप पहुंचा था तभी भूसा लदे एक ट्रक ने एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शारदा सहायक नहर की पुलिया से टकरा गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। दुर्घटना में कोमल सिंह (26) पत्नी संजय सिंह निवासी चंदापुर थाना पीपरपुर, रिमझिम (18) पत्नी राजेश सिंह निवाली महमूदपुर थाना गोसाईगंज, प्रिया सिंह (32) पत्नी संजीव सिंह निवासी गंगागंज कोतवाली अमेठी और डिंपल सिंह (19) पुत्री दिलीप सिंह निवासी पूरे चुरावन पिकौरा थाना धम्मौर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल निशा सिंह (25) पत्नी सूबेदार सिंह निवासी लालगंज अजहरा रायबरेली, ममता सिंह (30) पत्नी नागेंद्र निवासी धरमैतेपुर थाना धम्मौर, रीतू सिंह (7) पुत्री संजीव, पीहू (3) पुत्री संजीव निवासी गंगागंज अमेठी, चंचल (22) पुत्र विनोद सिंह निवासी धरमैतेपुर, सुप्रिया सिंह (24) पुत्री ओम प्रकाश सिंह निवासी धम्मौर, आठ माह के उज्ज्वल सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह निवासी महराजगंज जिला रायबरेली को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें