फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग, चार घायल

Fri, 30 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परसड़ा गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में विपक्षियों की ओर से चलाई गई गोली से पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हमलावर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी राम जगत पांडेय (58) पुत्र राम केवल पांडेय ने इसी कोतवाली क्षेत्र के परसड़ा गांव निवासी लाल बहादुर सिंह की जमीन को नीलामी में खरीदा था।

कुछ दिनों बाद लाल बहादुर सिंह को उस जमीन पर स्टे मिल गया था। न्यायालय से स्टे मिलने के बाद लाल बहादुर सिंह ने जमीन पर धान की फसल लगा दी थी। इसे लेकर राम जगत पांडेय की लाल बहादुर सिंह से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह राम जगत अपने बेटे अखिलेश पांडेय (35), संतोष राज (38) पुत्र राम नारायण, प्रशांत राज (16) पुत्र संतोष राज के साथ परसड़ा गांव नीलामी में ली गई जमीन को देखने गए थे।

खेत के पास ही राम जगत का लाल बहादुर सिंह और विजय बहादुर सिंह से विवाद शुरू हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया। विजय बहादुर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से राम जगत आदि पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में राम जगत, अखिलेश, संतोष और प्रशांत को गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रशांत और राम जगत की हालत नाजुक है।

प्रभारी कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संतोष राज की तहरीर पर विजय बहादुर सिंह, रणदीप सिंह और विनीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी विजय बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें