स्थानीय थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर 26 जून को शहर निवासी एक अधिवक्ता समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में विवाहिता ने कहा है कि 26 जून को अधिवक्ता अपने अन्य चार सहयोगियों के साथ पति की गैर मौजूदगी में उसके घर पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे घर के भीतर जबरन खींच ले गए और दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष मोहम्मद हमीद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अधिवक्ता समेत पांच के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। बताया कि अधिवक्ता और पीड़िता के बीच विवाद चल रहा था।