फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से पांच मकान ढहे

Mon, 01 Aug 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हजारों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारी बारिश से सुमेरपुर संकड़िया गांव में पांच कच्चे मकान जमींदोज हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर परिवारीजनों को बाहर निकाला। मकान गिरने से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ गुमवा गांव में छप्पर गिरने से एक महिला घायल हो गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन



पहली घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर संकड़िया गांव की है। सोमवार सुबह हो रही तेज बारिश से गांव निवासी राजेश अग्रहरि, बेचू अग्रहरि, संजय कुमार, विजय कुमार और अवधेश कुमार का कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में पांचों के घर वाले दब गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घर वालों को बाहर निकाला। मकान ढहने से मलबे में दबे लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

पीड़ितों के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी एक भी राजस्व कर्मी घटना स्थल पर जांच करने नहीं पहुंचा। दूसरी तरफ गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गुमवा गांव निवासी जियालाल की पत्नी लक्ष्मी रविवार की रात घर के सामने छप्पर के मकान में लेटी थीं। तभी छप्पर की दीवार बारिश के पानी की वजह से भर-भराकर गिर पड़ी। लक्ष्मी दीवार के मलबे में दब गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें