फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री ऑफिस में फायरिंग

Thu, 09 Jun 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शीशा तोड़ निकली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय में कमीशन को लेकर बृहस्पतिवार को दस्तावेज लेखक और लिपिक में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लिपिक की ओर से गई फायरिंग से केबिन का शीशा टूट गया। दस्तावेज लेखक पर हुए जानलेवा हमले से नाराज अन्य लेखकों ने थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक पर ही उपनिबंधक कार्यालय है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दस्तावेज लेखक रंजीत यादव एक दस्तावेज लिखकर कार्यालय में पहुंचा था। तभी उप निबंधक कार्यालय में तैनात लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने दस्तावेज लेखक रंजीत से कमीशन की मांग की, जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इस बीच ज्ञानेंद्र ने रंजीत की पिटाई कर दी और पिस्टल से गोली चला दी। गोली उप निबंधक कार्यालय में लगे शीशे को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। जान बचाकर कार्यालय से बाहर पहुंचे रंजीत ने अन्य लोगों से आपबीती सुनाई। देखते ही देखते दस्तावेज लेखक एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे प्रभारी कोतवाल विनेश सिंह ने घटना स्थल की जांच के साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत प्रभारी कोतवाल ने बताया कि रंजीत और दिलीप में मारपीट हुई है। फायरिंग की घटना से उन्होंने इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें