फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछमुछ-भटपुरा के बीच  वन क्षेत्र में लगी आग 

Thu, 30 Mar 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई पेड़ और पौधे जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे भटपुरा व कुछमुछ गांव के बीच में करीब तीन किलोमीटर में वन क्षेत्र  है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक अज्ञात कारणों से कुछमुछ से भटपुरा जाने वाली सड़क के किनारे के जंगल में आग लग गई।
विज्ञापन


आग से पेड़-पौधे जलने लगे। वन्य क्षेत्र से आग की लपटों को उठता देखकर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को आग लगने की सूचना दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।  आग से तीन मकान जले सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र दामोदरपुर गांव निवासी संदीप के कच्चे मकान में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोस के विजय कुमार, राधेश्याम का भी मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकान में लगी आग 
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी के व्यापारी सुनील सोनकर की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें