फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक इलाके में बर्तन की दुकान में लगी आग

Wed, 18 Oct 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौक इलाके में बुधवार की सुबह एक बर्तन की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे फायर कर्मियों को पटरियों पर किए गए अतिक्रमण से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर न सिर्फ काबू पा लिया, बल्कि आग को बढ़ने से भी रोक दिया। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक बाजार में बंटी की बर्तन की दुकान है। दीपावली पर्व के मद्देनजर चौक इलाके की पटरियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार की सुबह बंटी की बर्तन की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग देखते ही आस-पास के व्यवसायियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना सीएफओ प्रमोद शर्मा को दी। सूचना पाते ही सीएफओ पूरी टीम के साथ चौक इलाके में पहुंच गए।

पटरियों पर पूरी तरह से अतिक्रमण था। इसलिए फायर कर्मियों को घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। व्यवसायी बंटी बरनवाल की मानें तो आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि चौक जैसे इलाके में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में सामान इस तरह से रखे हुए हैं कि दुकान में घुसना भी मुमकिन नहीं है। पटरियों पर पूरी तरह से अतिक्रमण है और जो स्थान बचा भी है उस पर वाहन खड़े कर दिए गए हैं। ऐसे में यदि किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तो उसपर काबू पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें