फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का कत्ल कर पिता फरार 

Wed, 06 Apr 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बेटे का कत्ल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घरेलू विवाद में दरिंदे बाप ने इकलौते बेटे को धारदार हथियार से काट डाला। घटना के वक्त बच्चे की मां गेहूं की फसल काटने खेत गई थी। लौटने पर घर की रसोई के पास मासूम बेटे का खून से लथपथ शव मिला। बेटे की हत्या के बाद आरोपी पिता फरार है। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।   कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे तिलक गांव निवासी दलित विजय कुमार मजदूरी करता है। बुधवार की सुबह विजय की पत्नी अमरावती फसल की कटाई करने गई थी, जबकि बेटियां ललिता (8), बबिता (7) और सरिता (6) पढ़ने गई थीं।
विज्ञापन



घर में विजय कुमार अपने इकलौते बेटे राज (5) के साथ था। दोपहर अमरावती और उसकी तीनों बेटियां घर पहुंचीं तो रसोई के पास राज का खून से लथपथ शव पड़ा था। राज पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पति फरार था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को अमरावती ने बताया कि उसके पति ने ही बेटे की हत्या की है। सूचना के बाद सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

इस बाबत एसओ कुड़वार भावनाथ चौधरी ने बताया कि अमरावती की तहरीर पर पति विजय कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था। घटना स्थल पर आलाकत्ल नहीं मिलने से यह साफ नहीं हो सका है कि मासूम की हत्या किस हथियार से की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें