संसारीपुर गांव में फसल बर्बाद होने से एक किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के संसारीपुर गांव निवासी किसान राम सेवक प्रजापति की फसल बर्बाद हो गई थी।
गुरुवार को किसान खेत से लौटा तो उसे सदमा लग गया और उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।