फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूम बच्ची को कुत्ते ने किया जख्मी

Sun, 27 Mar 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। उदयपुर गांव में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी लालजी वर्मा की चार वर्षीय पुत्री नेहा रविवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी।

तभी उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उसे कुत्ते से बचाया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें