शहर के पंचरास्ते के पास मंगलवार की शाम एक चाउमीन के ठेले में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही आसपास भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार मौके से भाग गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पंचरास्ते के पास एक युवक चाउमीन का ठेला लगाता है। मंगलवार की शाम अचानक गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर में आग लगने से आसपास भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी।
सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह से गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक आग लगने के बाद से ही ठेला लगाने वाला युवक फरार है। मामले की जांच की जा रही है।