फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर सरेराह महिला की चेन छीनी

Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
राघवपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर इलाज कराकर पिता के साथ घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी सरजूलाल बृहस्पतिवार सुबह विवाहित पुत्री रुचि (25) को बाइक से लेकर धनपतगंज कस्बे में उसका इलाज कराने गए थे। धनपतगंज से वे दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहे थे।

वे राघवपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने सरजूलाल पर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे युवक ने रुचि के गले से सोने की चेन खींच ली।
विज्ञापन


चेन छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सरजूलाल ने घटना की जानकारी कूरेभार थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद धनपतगंज चौकी प्रभारी नीशू तोमर घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की धर-पकड़ के लिए नाकाबंदी कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें