फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हेडमास्टर को लाठी से पीटा

Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। अलीपुर मयास जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर पर रंजिश में शनिवार सुबह चार युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से घायल हेडमास्टर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल असैदापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जामों थाना क्षेत्र के बरेहटी गांव निवासी बाबूलाल कोरी (40) पुत्र रामपाल क्षेत्र के अलीपुर मयास जूनियर हाईस्कूल में हेडमास्टर हैं। शनिवार सुबह बाबूलाल बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे।

वे बरेहटी गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि गांव के ही रामसिंह समेत चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाबूलाल जब तक कुछ भी समझते चारों युवकों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। बाबूलाल को पीटने के बाद चारों हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना बाबूलाल के परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन


परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बरेहटी गांव के ही रामसिंह, श्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह पुत्रगण महेश सिंह और शैलेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें