फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने तोड़ा काउंटर का शीशा

Wed, 21 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
काउंटर का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोतिगरपुर  स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को भुगतान को लेकर खाताधारकों और बैंक कर्मियों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए खाताधारकों ने भुगतान काउंटर का शीशा तोड़कर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख शाखा प्रबंधक ने भुगतान बंद कर बैंक में ताला लगवा दिया। करीब एक घंटे बाद हालात सामान्य होने पर शाखा खोलकर भुगतान दिया गया। 
विज्ञापन


मोतिगरपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भुगतान के लिए खाताधारकों की खासी भीड़ रही। दोपहर करीब एक बजे शाखा के भीतर कतार में खड़े लोगों ने सीमित भुगतान दिए जाने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बैंक कर्मियों ने शांत रहने को कहा। फिर भी खाताधारकों ने हंगामा बंद नहीं किया।

इस दौरान कैश काउंटर पर तैनात कर्मी ने भुगतान देने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज खाताधारकों ने कैश काउंटर पर लगा शीशा तोड़ दिया। खाताधारकों को आपा खोते देख बैंक कर्मचारी काउंटर से हट गए। शाखा प्रबंधक ने आक्रोशित लोगों व बैंक कर्मियों को समझाकर किसी तरह शांत करवाया।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए शाखा प्रबंधक ने भुगतान पर रोक लगाकर गेट पर ताला लगवा दिया। करीब एक घंटे बाद सीमित लोगों को भुगतान दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा मोतिगरपुर के शाखा प्रबंधक अभिनव वाजपेयी ने बताया कि सीमित करेंसी चेस्ट मिलने की वजह से खाताधारकों को न्यूनतम दो हजार व अधिकतम चार हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा था। भीड़ अधिक होने की वजह से खाताधारक  भड़के उठे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें