फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर भागे, दो साथी दबोचे

Wed, 29 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक युवक की हत्या करने पहुंचे सुपारी किलर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल के कमरे से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस टीम को कमरे से एक फोटो मिली है। पुलिस मानना है कि यही युवक हमलावरों के निशाने पर था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल सेट के साथ ही एक फर्जी आईडी भी बरामद की है। हालांकि पुलिस के छापे से चंद मिनट पहले ही सुपारी किलर कमरे से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दो सुपारी किलर शहर के बढैयावीर इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में एएसपी प्रद्युम्न सिंह, नगर कोतवाल वीपी सिंह, इंस्पेक्टर आरपी शाही, कुड़वार एसओ अंजुल कुमार ने होटल में छापा मार दिया।

 छापे के दौरान कमरा नंबर नंबर 108 में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कमरे से एक फोटो मिली। एसपी ने होटल संचालक राम पोपटानी से पूछताछ की। इस बाबत एसपी ने बताया कि होटल के कमरे से जो फोटो मिली है उस पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हुआ था। छापे से पूर्व ही सुपारी किलर कमरे से बाहर निकल गए थे।  एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के पास से मोबाइल सेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें