फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा में पकड़ी गई सामूहिक नकल

Sat, 06 May 2017 11:08 PM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
exam centre - फोटो : demo
विज्ञापन
विश्वविद्यालयीय परीक्षा में लाख कोशिशों के बाद भी नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा में कूरेभार क्षेत्र के श्री राजपति सिंह शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय डीहढग्गूपुर में विश्वविद्यालय की उड़न दस्ता टीम ने सामूहिक नकल पकड़ी। टीम ने सामूहिक नकल कर रहे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कराकर कब्जे में ली हैं।       
विज्ञापन


डीहढग्गूपुर स्थित श्री राजपति सिंह शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम जब परीक्षा केंद्र पर पहुंची, तो महाविद्यालय से सटे आईटीआई परिसर में परीक्षार्थियों की  कॉपियां लिखी जा रही थीं। टीम ने सामूहिक नकल कर रहे परीक्षार्थियों की कॉपियां मौके पर सील करवाई और उसे विश्वविद्यालय ले गए। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी टीम ने कराई है। 

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. एसएन शुक्ला ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने श्री राजपति सिंह शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय में सामूहिक नकल की सूचना मौखिक रूप से दी है। टीम की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें