फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड पेट्रोलपंप पर मिली घटतौली, मशीन सील

Sat, 06 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौथे दिन भी शहर के दो पेट्रोल पंपों पर हुई जांच
विज्ञापन

 तेल के खेल को पकड़ने के लिए चल रहा अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को शहर के एक पेट्रोलपंप पर कुछ दिन पहले ही लगी दोनों मशीनों में घटतौली मिली। इस पर टीम ने मशीनों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में चल रही पेट्रोलपंपों की जांच के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के चलते सिटी मजिस्ट्रेट व्यस्त हो गए। इसके चलते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव के नेतृत्व में डीसीओ रमन मिश्रा एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की टीम ने जांच की। शनिवार को गौहनिया चौराहे पर स्थित दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। इसमें गुप्ता फिलिंग स्टेशन पर सभी तीन मशीनों की गहन जांच के बाद भी टीम को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद टीम चौराहे पर ही दूसरी ओर स्थित रुहेलखंड फिलिंग स्टेशन पहुंची। इस पेट्रोलपंप पर कुछ दिन पूर्व ही नई मशीनें लग गई थीं लेकिन जांच करने पर इनमें भी घटतौली मिली। दोनों मशीनों में ग्राहकों को तेल देने के लिए दो दो नॅजिल लगी हैं जिसमें एक-एक नॅाजिल से कम तेल आ रहा जबकि दूसरी नॅजिल ठीक थीं। हालांकि पंप स्वामी की ओर से दलील दी गई कि अभी फिटिंग का काम चल रहा है इसके चलते कुछ गड़बड़ी हो सकती है लेकिन टीम का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त एसडीएम सूूरज यादव व डीएसओ रमन मिश्रा ने इसे घटतौली मानते हुए दोनों मशीनों की घटतौली वाली नॅजिल सील कर दी। डीएसओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें