फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक की पिटाई कर 16 हजार लूटे

Thu, 29 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज बस चालक और परिचालक पर तमंचा तानकर 16 हजार आठ सौ रुपये व टिकट लूट लिए। परिचालक के विरोध करने पर बदमाश तमंचे के बट से उसकी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित परिचालक ने लूट की तहरीर थाने में दी तो पुलिस ने तहरीर बदलकर चोरी में केस दर्ज किया है। गुरुवार को पीड़ित परिचालक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन



परिवहन निगम की सुल्तानपुर डिपो की बस संख्या यूपी 42 टी 9568 बुधवार की देर शाम लखनऊ से यात्रियों को बैठाकर वाया हलियापुर होते हुए सुल्तानपुर आ रही थी। बस का चालक सूरज कूरेभार थाना क्षेत्र के ऐनपुर नहर के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। बस रुकते ही दो युवक बस में चढ़ गए और चालक की कनपटी पर तमंचा तान दिया। दूसरे युवक ने परिचालक भानु प्रकाश मिश्र से 16 हजार आठ सौ रुपयों से भरा बैग, वेबिल व टिकट लूट लिया।

परिचालक के विरोध करने पर दोनों युवकों ने तमंचे के बट से उसकी पिटाई भी की। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक फरार हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर कूरेभार थाने पहुंचा और पुलिस कर्मियों से आपबीती सुनाई। परिचालक की मानें तो उसकी तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, कूरेभार थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि बस के परिचालक से लूट नहीं हुई है। वह शराब के नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस संबंध में एआरएम एसएन शुक्ल ने बताया कि परिचालक ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें