फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर काटे पंजे

Sun, 25 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 दिन पहले मामा की बारात से लापता किशोर का शव शनिवार सुबह सरसों के खेत में पाया गया। किशोर की नृशंस हत्या की गई थी। उसका गला रेता गया था जबकि हाथ के दोनों पंजे अलग थे। शव करीब 10-12 दिन पुराना लग रहा था। खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे भूमि विवाद की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के पूरे मुराइन गांव निवासी रामराज मौर्य का पुत्र चंद्र प्रकाश (13) बीते 12 दिसंबर को घर वालों के साथ मामा की बारात में शामिल होने संभई गांव गया था। बारात में भोजन करने के बाद चंद्र प्रकाश अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने चंद्रप्रकाश की काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह संभई गांव में खेत में काम कर रहे मजदूरों को दुर्गंध आती महसूस हुई। मजदूर खेत गए तो वहां नजारा देख सन्न रह गए।

खेत में एक किशोर का शव पड़ा था। किशोर का गला रेता गया था जबकि हाथ के पंजे कटे थे। सिर पर बाल नहीं थे। उसके पेट पर जलने का निशान था। यह जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण नरबलि की आशंका जताने लगे। सूचना पर पहुंचे रामराज और उनके परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त बेटे चंद्र प्रकाश के रूप में की।
विज्ञापन


एसपी अमेठी संतोष कुमार सिंह व जामों थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पिता रामराज ने पड़ोसी राम किशुन, रामदेव पुत्रगण शिवराम के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी संतोष कुमार सिंह ने नरबलि की आशंका को खारिज करते हुए बताया कि पूरे मुराइन निवासी रामराज का पड़ोसी राम किशुन से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें