फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बीडीसी को मारी गोली

Mon, 20 Nov 2017 09:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूमि विवाद में रविवार की देर रात बाइक सवार बीडीसी सदस्य को एक युवक ने गोली मार दी। गोली बीडीसी के बाएं बाजू में लगी और वह गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में बीडीसी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा के बीडीसी सदस्य अजय सिंह (30) का दियरा बाजार के सर्वदेव सिंह से भूमि विवाद चल रहा है। अजय सिंह सुल्तानपुर में एक इन्वर्टर व बैट्री की दुकान करते हैं। रोज की तरह रविवार की रात करीब 10 बजे अजय सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। वे दियरा बाजार के पास पहुंचे ही कि पहले से घात लगाकर बैठे सर्वदेव सिंह ने अजय सिंह को रोककर उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अजय के बाए हाथ की बाजू में लगी और वे गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर सर्वदेव सिंह फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायल बीडीसी सदस्य को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष शशिकांत पटेल ने बताया कि बीडीसी के भाई संजय सिंह की तहरीर पर सर्वदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें