फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलगढ़ और शेखवापुर में  सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश

Tue, 27 Jun 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदलगढ़ और शेखवापुर ईदगाह में ईद की नमाज से पहले शरारतीतत्वों ने धर्म विशेष में वर्जित पशु का सिर काटकर फेंक दिया। यह नजारा देख लोगों में रोष फैल गया। सुबह नमाजियों की सूचना के बाद पहुंची महिला एसओ खुद ईदगाह में जूता पहनकर प्रवेश कर गईं। इससे लोग और बिगड़ हो गए। लोग इस बात पर अड़ गए कि जब तक डीएम व एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे मांस और शराब की बोतल को नहीं हटाने दिया जाएगा
विज्ञापन


। इस बीच कुछ युवकों ने पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी से एएसपी, एसडीएम और जगदीशपुर थाने की पुलिस जीप समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने लाठियां पटककर हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। तब तक डीएम और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। डीएम ने ईदगाह में बाल्टी से पानी डालना शुरू कर दिया, जबकि एएसपी ने झाडू थाम ली। अधिकारियों के रुख से ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।              

    
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में स्थित बदलगढ़ और शेखवापुर ईदगाह में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जब लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो ईदगाह परिसर के अंदर धर्म विशेष में वर्जित पशु का सिर पड़ा था। पास में ही शराब की बोतल पड़ी थी। यह देखते ही नमाजियों में गुस्सा फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना एसओ बाजार शुकुल रेखा सिंह को दी। बदलगढ़ ईदगाह पहुंची एसओ हड़बड़ाहट में ईदगाह के अंदर जूता पहन कर चली गई। इससे लोगों का गुस्सा और भड़कगया। लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी बलरामाचारी दुबे, एसडीएम अभय पांडेय, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वार्ता के दौरान ही दोनों अधिकारी मांस और शराब की बोतल उठाकर बाहर निकले, इससे डीएम-एसपी को बुलाने की जिद कर रहे कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में एएसपी, एसडीएम, फायर ब्रिगेड का वाहन, जगदीशपुर थाने की जीप और दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस कर्मियों ने लाठियां भी भांजी। हालात बिगडने की सूचना मिलते ही डीएम योगेश कुमार, एसपी पूनम पीएसी के साथ बदलगढ पहुंच गई। डीएम खुद पानी की बाल्टी लेकर ईदगाह में पहुंच गए। डीएम ने उस स्थान पर पानी डालना शुरू कर दिया, जहां पर मांस फेंका गया था। डीएम को देखते ही एएसपी ने भी झाड़ू थाम ली। डीएम ने बताया कि क्षेत्र में पीएसी तैनात की गई है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें