फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोलोअप-लूटकांड के एक आरोपी के घर से बरामद किए 4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने एटीएम लूटकांड के मामले में आरोपियों से चार लाख रुपये और बरामद कर लिए हैं। यह पैसे पुलिस ने एक आरोपी के घर के भीतर से बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से 17 लाख रुपये उसी दौरान बरामद कर लिए थे जब वह गिरफ्तार किए गए थे। अब 4 लाख एक घर से बरामद होने पर यह राशि 21 लाख हो गई है।
विज्ञापन

एसएचओ बद्दी एमआर नाईक की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी तरसेम सिंह निवासी गांव सोतवाला, तहसील कालका, जिला पंचकूला के घर में बने बेडरूम के भीतर म्यूजिक सिस्टम वाले स्पीकर में बंद करके रखे थे। पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों मुख्य आरोपी दीप सिंह, तरसेम सिंह और हरमेश कुमार को पुलिस बुधवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस अदालत से इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
आठ जून की दोपहर को पीएनबी एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी के दो कर्मचारियों से चाकू की नोंक पर दो नकाबपोश बाइक सवार 29 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल को आधार बनाकर पैसे डालने वाली एजेंसी के पूर्व कर्मचारी एवं इस लूटकांड के मुख्य आरोपी दीप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ने लूट के 29 लाख में से 17 लाख भूसे के ढेर में छिपा रखे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी के बयान पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


अभी बाइक को कब्जे में लेगी पुलिस : एसएचओ
एसएचओ मस्तराम नाइक ने कहा कि तरसेम के घर पर दबिश देकर वहां से चार लाख रुपये और बरामद कर लिए हैं। जल्द ही बाइक भी धर दबोचा है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 21 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। अन्य पैसों का पता लगाने और बाइक को कब्जे में लेने के लिए आरोपियों का अदालत से और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें