फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में घायल रिटायर्ड शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड के हमले से घायल रिटायर्ड शिक्षक की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। छुट्टा सांड के हमले में घायल एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। लंभुआ क्षेत्र के मिश्रौली नरायनपुर गांव निवासी राममूर्ति शर्मा (73) मुंबई में शिक्षक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक घर पर रहते थे।

एक हफ्ते पहले राममूर्ति दरवाजे पर बैठे थे। एक छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी राममूर्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनका इलाज चल रहा था। परिवारीजन कुछ दिन बाद उन्हें लेकर घर चले आए। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे शिक्षक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के जखनी कला गांव निवासी राजेंद्र दूबे उर्फ मुन्ना (45) शनिवार सुबह मिश्रौली गांव में खेत देखने पहुंचे थे। खेत में उन पर एक सांड ने हमला कर दिया। परिवारीजनों ने राजेंद्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें