फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत फौजी ने ढाबे पर की हवाई फायरिंग
विज्ञापन

सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कारेबन गांव के समीप शुक्रवार की शाम नशे में धुत एक फौजी ने ढाबे पर पहुंचकर पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से ढाबे पर भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने फौजी को हिरासत में ले लिया। पुलिस फौजी को मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कारेबन गांव के पास एक ढाबा खुला है। शुक्रवार की देर शाम एक फौजी शराब के नशे में पहुंचा और ताबड़तोड़ पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से ढाबे पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने फौजी को हिरासत में ले लिया। इस बाबत कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि फौजी ने शराब के नशे में फायरिंग की है। पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें