फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटकर गिरे बिजली के तार से बुजुर्ग को लगा करंट, मौत
विज्ञापन

अमेठी। पूरे किसनाथ पांडेय गांव में मंगलवार की सुबह खेत में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार एक किसान के लिए काल बन गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जामों क्षेत्र के पूरे किसनाथ पांडेय मजरे बघाहिया कमालपुर निवासी किसान शिवनंदन पासी (62) मंगलवार की भोर में खेत जा रहे थे। खेत में ही बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी थी। शिवनंदन का पैर टूटकर गिरे बिजली के तार पर पड़ते ही उसे करंट लग गया। करंट से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर पर मौजूद ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना शिवनंदन के घरवालों और पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन सोमवार को टूटकर गिरी थी। इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की दी गई थी। बावजूद इसके तार नहीं जोड़ा गया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक शिवनंदन की पत्नी गंगादेई की दस साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पुत्र कांशीराम, उसकी पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार के पास खेती के नाम पर महज दस बिस्वा जमीन है। मजदूरी परिवार की आजीविका का आधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें