फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत आठ पर डकैती व मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोनू सिंह समेत आठ पर डकैती व मारपीट का केस
विज्ञापन


सुल्तानपुर। एक सप्ताह पूर्व बल्दीराय के बहुरावां गांव में बंधक बनाकर की गई जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व गनर की पिटाई मामले में पुलिस ने शनिवार को धनपतगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी के भाई मोनू सिंह समेत आठ लोगों पर डकैती समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह 11 मई 2019 की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने पति शिव कुमार सिंह व गनर के साथ दो वाहनों से सिंघनी से घर जा रही थीं।

आरोप है कि रास्ते में बहुरावां गांव के पास धनपतगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य यशभद्र सिंह मोनू 10-12 लग्जरी वाहनों से पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन में सवार क्षेत्र के श्यामजीत, विनोद यादव और ललित यादव को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


जब ऊषा सिंह और उनके गनर ने विरोध किया तो यशभद्र सिंह मोनू आदि ने गनर के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिव कुमार सिंह की जमकर पिटाई की और गनर का कारबाइन छीन लिया।

गनर और शिव कुमार सिंह को एक कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा गया। आरोप है कि सूचना के बाद बल्दीराय थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन उन्हें भी पूर्व प्रमुख ने कमरे के बाहर बैठा दिया।
विज्ञापन


एसओ बल्दीराय शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिव कुमार सिंह की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, अविनाश राठी, संदीप सिंह हैंडिल, कौशलेंद्र सिंह दिक्कत, अंशू सिंह, मयंक, राममूर्ति सिंह व एक अन्य के खिलाफ डकैती, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें