फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कूटी पलटी, दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के कटघरा मुतुरवाही गांव के पास मंगलवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माधवपुर कटसारी गांव निवासी विक्रमाजीत का पुत्र अशोक (17) और श्याम बहादुर का बेटा हर्षित (16) मंगलवार को स्कूटी से बाजार जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक कटघरा मुतुरवाही गांव के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बहनों में इकलौता भाई था हर्षित
कटसारी निवासी श्याम बहादुर के परिवार में पत्नी के साथ एकलौता बेटा हर्षित और चार बेटियां हैं। हर्षित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कटसारी निवासी विक्रमाजीत के परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे। बेटा अशोक के साथ ही बेटी शिवानी है। अशोक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें