रंजिश में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर
सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र के अंगनाकोल गांव निवासी मोहम्मद तनजीब का गांव के इमरान आदि से कुछ दिनों पूर्व मारपीट हुई थी। मंगलवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे तनजीब को रास्ते में इमरान आदि ने मारापीटा।
मौके से भागे तनजीब को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तनजीब को उसके चाचा शकील अहमद ने अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज केबी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमले के पीछे रंजिश बताई गई है।