टिनशेड में उतरा करंट, व्यापारी पुत्र की मौत
अमेठी। पीपरपुर बाजार में दुकान के सामने झाड़ूू लगाते समय टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यवसायी पुत्र की मौत हो गई। मौत से पीपरपुर बाजार में सन्नाटा पसर गया। व्यवसायियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद कर दीं।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा पीपरपुर निवासी अभिषेक कसौंधन (24) पुत्र भगवती प्रसाद उर्फ साहब सेठ सोमवार की सुबह लगभग साढे सात बजे दुकान के सामने झाड़ू लगा रहा थ। दुकान के बाहर टिनशेड लगा है जो लोहे की पाइप से जाम है। झाड़ूू लगाते समय उसने पाइप हाथ से पकड़ लिया। पाइप में बिजली का करंट दौड़ रहा था। अभिषेक करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।