फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोरा ख्वाजापुुर में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के बड़ोरा ख्वाजापुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूर महिला डिग्री कॉलेज के पास पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर और 312 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। युवक के पिता पिता की तहरीर पर सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

क्षेत्र के बड़ोरा ख्वाजापुर गांव निवासी चंद्रजीत यादव का इकलौता बेटा नीलेश यादव (18) क्षेत्र के उत्कर्ष इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। नीलेश सुल्तानपुर शहर में रहकर कोचिंग पढ़ता था। सोमवार सुबह नीलेश सुल्तानपुर शहर से घर पहुंचा और साइकिल से कहीं गया था। घर से एक किलोमीटर दूर विद्यावती महिला डिग्री कॉलेज के पास नीलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने घटनास्थल से 315 बोर और 312 बोर का तमंचा बरामद किया और नीलेश को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स व सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ अखंडनगर अजय प्रताप यादव ने बताया कि चंद्रजीत की तहरीर पर आलोक सिंह, रोहित सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी पतजू पहाड़पुर व एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसओ के मुताबिक नीलेश की हत्या 315 बोर के तमंचे से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें