सोशल मीडिया में विधायक पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया पर लंभुआ के भाजपा विधायक और उनकी पत्नी को लेकर घटिया कमेंट करने पर नगर पंचायत कोइरीपुर के गांधीनगर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि दूबे और उनकी पत्नी पर सोशल मीडिया पर गत दिनों अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले में चांदा कोतवाली में कोइरीपुर के गांधीनगर निवासी मोहम्मद अफसर उर्फ बाबू भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो छह अप्रैल को अफसर ने यह टिप्पणी कोइरीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कासिम राईन की पोस्ट पर किया था।
कासिम राईन ने अपनी पोस्ट में विधायक से विकास कार्यों को लेकर सवाल किया था लेकिन उसी पोस्ट पर अफसर उर्फ बाबू भाई ने विधायक की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जब मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तो अफसर ने आनन-फानन में अपनी टिप्पणी को हटा दिया। कोतवाल सुरेश मिश्र कहते हैं कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।