फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन दुल्हन लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा हुआ बेहोश, घरवालों ने विदा नहीं की दुल्हन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सात फेरे लेने के बाद शनिवार सुबह विदाई के वक्त दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। यह देख कन्या पक्ष के लोगों ने दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल हुई, लेकिन कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के बीमार होने की बात पूर्व में नहीं बताने की बात कहते हुए बारात को बिन दुल्हन वापस कर दिया।

लंभुआ क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो माह पहले जौनपुर के शाहगंज इलाके के युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात गांव पहुंची थी। शनिवार शुबह तक सभी रस्में अदा की गईं। सुबह घराती लड़की की विदाई की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। दूल्हे के जमीन पर गिरते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी की जानकारी न देने से नाराज घरातियों ने लड़की की विदाई करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ। मान-मनौव्वल की भी कोशिश हुई लेकिन बारात को बिन दुल्हन के वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें