फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने बैंक खाते से उड़ाए 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जहरखुरानी का शिकार एक अज्ञात वृद्ध बेहोशी की हालत में मिला। जीआरपी ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जहरखुरानी का शिकार एक अज्ञात वृद्ध बेहोशी की हालत में मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उक्त वृद्ध को उपचार के लिए पुलिस चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां उसे होश नही आ सका था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नही हो सकी।


बरईपार। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बंगालीपुर निवासी विकास कुमार सिंह के बैंक खाते से जासलाजों ने 12 हजार रुपये उड़ा दिए। दोपहर में उनके मोबाइल पर किसी ने फोन करके बताया कि आपका एटीएम कार्ड चेंज होने वाला है और आप के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी जा रही है उसको हमें बता दें। तब आपका एटीएम कार्ड चेंज हो जाएगा । इस बात पर भरोसा कर के उन्होंने ओटीपी नंबर बता दिया। थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से 12 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। उन्होंने बैंक से इसकी शिकायत की। बैंक मैनेजर नारायण सिंह का कहना है कि किसी को किसी भी दशा में ओटीपी नंबर मोबाइल नंबर आधार नंबर नहीं बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें