फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध खनन, जेसीबी-ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में जेसीबी-ट्रैक्टर सीज, सभासद नामजद
विज्ञापन

गौरीगंज। अवैध खनन कर सरकारी भूमि पर कब्जा करना वार्ड संख्या 17 के सभासद को भारी पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने एक जेसीबी के साथ तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कराते हुए सभासद व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

गौरीगंज के वार्ड संख्या-17 स्थित सरकारी भूमि पर बृहस्पतिवार को कुछ लोग खनन के साथ कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ एसडीएम गौरीगंज को दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम देवीदयाल वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो खनन करा रहे लोग मौके से भाग निकले लेकिन एक जेसीबी व तीन मिट्टी लदे ट्रैक्टर मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में सीज कराया और सभासद व उसके भाई के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कराया। एसडीएम ने जेसीबी व ट्रैक्टर चालकों को निजी मुचलके पर रिहा कराया। एसडीएम ने सभासद व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट एडीएम को भेजी गई है। कब्जेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें