फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक से तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप की क्लीनिक में मिले तमंचा व कारतूस
विज्ञापन


अखंडनगर (सुल्तानपुर)। पुलिस ने नरवारी बाजार में बुधवार की सुबह एक झोलाछाप की क्लीनिक पर छापा मारकर एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के नरवारी बाजार में विजय कुमार चौहान एक क्लीनिक चलाता है। विजय कुमार झोलाछाप चिकित्सक है। बुधवार की सुबह एसओ अखंडनगर सचिन राठी को सूचना मिली कि विजय कुमार की क्लीनिक पर तमंचा और कारतूस रखा है जिसे लोगों को दिखाकर वह डराता है। सूचना मिलते ही एसओ ने पुलिस टीम के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। छापे के दौरान क्लीनिक में एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा मिले । पुलिस ने आरोपी विजय कुमार चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें