फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर गर्भवती महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोंटकर गर्भवती
विज्ञापन

महिला को मार डाला
क्रासर
पिता की तहरीर पर पति व बहनोई के खिलाफ केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
कूरेभार/गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शुकुल दुलैचा निवासी अरुण प्रकाश की पुत्री शिल्पा राय (22) की शादी दो वर्ष पूर्व गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी राजदेव उर्फ बच्चा राय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजदेव और बहनोई गुड्डू निवासी फैजाबाद शिल्पा को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की देर शाम पति और बहनोई ने शिल्पा की गला घोंटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिल्पा के पिता अरुण प्रकाश के साथ ही एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शिल्पा के गले पर काला निशान पाया गया है। एसओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति राजदेव उर्फ बच्चा और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका गर्भवती भी थी। हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें