फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में वीडीओ सस्पेंड
विज्ञापन

क्रासर
तीन दिन पूर्व वायरल हुआ था घूस मांगते हुए वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जगदीशपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मंजीत सिंह को घूस लेना भारी पड़ गया। शनिवार को घूस लेता वीडियो वायरल होने के बाद डीपीआरओ ने मंगलवार सुबह उसे सस्पेंड करते हुए संबंधित एडीओ पंचायत को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। कड़ी कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
जगदीशपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात मंजीत सिंह द्वारा घूस लेने का वीडियो शनिवार को व्हाट्स एप पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर डीएम योगेश कुमार ने इसका संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ बनवारी सिंह को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। वायरल वीडियो देखने के बाद डीपीआरओ ने मंगलवार को कार्यालय खुलते ही आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड करते हुए एडीओ पंचायत जगदीशुपर को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। बताते चलें कि वायरल हुए वीडियो में ग्राम पंचायत अधिकारी यह कह रहा है कि यह तो 29 ही है और लाओ। सामने मौजूद घूस देने वाले की ओर से और कितना देने की बात करने पर कर्मचारी कैलकुलेटर में लिखकर उसे दिखाता दिख रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई
करीब दो माह पूर्व जामों ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज संभालने वाले एक सहायक लेखाकार का घूस लेता वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में डीएम ने निदेशालय को पत्र भेजकर सहायक लेखाकार को सस्पेंड करने की संस्तुति की थी। डीएम की ओर से रिमाइंडर भेजने के बाद करीब माह भर पूर्व सहायक लेखाकार सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें