फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डअप

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक व खलासी को बंधक बनाकर ट्रक व 38 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर से सटी अमहट पुलिस चौकी के पास नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने शुक्रवार रात चालक व खलासी को बंधक बनाकर ट्रक व 38 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश दोनों को जीप पर लादकर अमेठी के जामों क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की धारा में केस दर्ज किया है।

घटना कूरेभार क्षेत्र के राममूरत की ट्रक (यूपी62टी-6416) के चालक इंदर व खलासी जितेंद्र के साथ हुई जो शुक्रवार रात गाड़ी लेकर सुल्तानपुर गए थे। अमहट में ट्रक खड़ी करके उसमें दोनों सोए थे। देर ट्रक का गेट तोड़कर बदमाशों ने चालक व खलासी पर असलहा सटाकर बंधक बना लिया। 38 हजार रुपये लूटकर दोनों को जीप में लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गया। जामों क्षेत्र में जीप से दोनों को फेंक कर बदमाश फरार हो गए। नगर कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक नाबालिग है। उसने ट्रक चोरी होने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें