अवैध खनन के आरोप में पिता व तीन पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर। भरसारे गांव में दूसरे की जमीन से अवैध खनन के मामले में पुलिस ने पिता व तीन पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भरसारे गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह परिवार के साथ सुल्तानपुर में रहते हैं। बीते दिनों गांव के ही राजाराम ने दिलीप की जमीन से मिट्टी का खनन कराया था। इसकी जानकारी होने पर जब दिलीप सिंह अपने भाई के साथ राजाराम के पास पहुंचे और खनन के बारे में पूछा तो उन्होंने अपने बेटों के साथ दोनों भाइयों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने दिलीप की तहरीर पर राजाराम, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता और राजाराम के तीसरे बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।