सियालदह एक्सप्रेस निरस्त, 10 ट्रेनें घंटों लेट
सुल्तानपुर। सियालदह से आनंद विहार जाने वाली सियालदह अप एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को निरस्त रहा। उपासना, सद्भावना, बेगमपुरा समेत 10 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे व धुंध के चलते प्रमुुख ट्रेनें तय समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने छह घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके साथ ही हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस दो घंटे, राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक घंटे, अहमदाबाद-वाराणसी डाउन एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना दो घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना पौने तीन घंटे, जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस सवा घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा सवा घंटे, हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट तीन घंटे, और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन करीब ढाई घंटे विलंब से किया गया।