फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसी आग, पारा 44.5 डिग्री पर
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले में कहर ढा रही भीषण गर्मी ने शनिवार को पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। दिन भर रही चिलचिलाती धूप से बढ़ी गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2015 में नौ जून को अधिकतम पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस और 10 जून को अधिकतम पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।
विज्ञापन


पछुवा चलने से जिले में पिछले कई दिनों से अधिकतम पारा में लगातार वृद्घि हो रही है। पछुवा हवा के झोंकों से लोग लू की चपेट में हैं। शनिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई।

सुबह करीब आठ बजे से तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते सूरज की तपिश बढ़ गई। इस दौरान हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

इस दौरान सफर करने वाले लोगों को लू के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। चिलचिलाती धूप से बचने के लोगों ने गमछा व छाता का सहारा लिया। शाम तक रही तेज धूप से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी।

भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। विभाग की मानें तो गर्मी ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इससे पहले वर्ष 2015 में नौ जून को अधिकतम पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस और 10 जून को अधिकतम पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश मेें आसमान साफ रहने, बारिश नहीं होने, हवा सामान्य से तेज पछुवा रहने, तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें