जयसिंहपुुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मैधन गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक किशोरी का शव कुएं में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन गांव निवासी पंडोही के घर के सामने स्थित कुएं में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव पानी में उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त पंडोही की पुत्री प्रीती (15) के रूप में की गई।
ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पंडोही ने बताया कि उनकी बेटी घर में थी। वह कुएं में कैसे गिरी, इसकी जानकारी नहीं है।