25 हजार का इनामी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सूरज तिवारी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात गश्त के दौरान इनामी बदमाश सूरज तिवारी निवासी बरी सहजन थाना अखंडनगर के बारे में सूचना मिली। सूचना पर छापा मारकर सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अखंडनगर एसओ अजय प्रताप यादव ने बताया कि गैंगस्टर के केस में सूरज तिवारी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूरज पिछले दिनों हुई गौरव की हत्या में भी आरोपी था।