फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकती पत्नी पर बदूंक से चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मोगा। थाना सिटी पुलिस ने पत्नी पर गोली चलाने के के आरोप में केस दर्ज किया है। बाल-बाल बची पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दमनप्रीत कौर निवासी अमृतसर रोड मोगा ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि उसकी शादी तकरीबन 23 साल पहले शिवराज सिंह से हुई है। आरोप है कि शिवराज सिंह शराब पीने का आदी है और दिवाली वाले दिन से ही शराब पीकर उससे मारपीट कर रहा था। शराब पीने से रोकने पर आरोपी ने 12 बोर बंदूक से उस पर गोली चला दी। गोली घर की चौखट पर लगी। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें