फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्रों की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे दो छात्रों को मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान छात्र साहस जुटाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश ने एक छात्र के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आते देख दोनों बदमाश बाइक को छोड़कर भाग निकले। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
कूरेभार क्षेत्र के कौड़ियावां गांव निवासी अजीत कुमार वर्मा और सेइया गांव निवासी नीरज वर्मा कक्षा-11 के छात्र हैं। दोनों साइकिल से नटौली स्थित कोचिंग में पढ़ने जाते हैं। मंगलवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने जा रहे दोनों छात्रों को गोसाईगंज क्षेत्र के भटपुरा गांव के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। बाइक सवार युवकों ने छात्रों से पहले एक गांव का रास्ता पूछा फिर तमंचा निकालकर अजीत का मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अजीत और नीरज ने बदमाशों का विरोध किया। हाथापाई देख एक बदमाश ने तमंचे की बट से अजीत के सिर पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देखकर दोनों बदमाश बाइक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अजीत को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें