फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से महीना लेने के आरोप में स्वॉट टीम का सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबारी से वसूली का आरोपी सिपाही निलंबित
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नकली शराब बनाने के आरोपी से हर वसूली करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने स्वॉट टीम के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई एसटीएफ टीम के सामने पुलिस पर लगे आरोपों की विभागीय जांच कराने के बाद की है।

कुड़वार क्षेत्र के बंधुआकलां बाजार निवासी संगमलाल के घर पर आठ सितंबर को पुलिस व आबकारी टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की थी। पुलिस ने अवैध शराब, अल्कोहल, स्प्रिट, शराब व डीजल बनाने के उपकरण भी बरामद किए। अवैध शराब के कारोबारी संगमलाल व बसंतलाल को एसटीएफ की टीम ने गत बुधवार को गिरफ्तार किया। था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में संगमलाल ने स्वॉट टीम के सिपाही पवनेश कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों पर प्रतिमाह रिश्वत लेने का आरोप लगाया। एसटीएफ ने इसकी जानकारी एसपी को दी। मामले की विभागीय जांच के बाद एसपी अनुराग वत्स ने स्वॉट टीम के सिपाही पवनेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें