फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में करंट से युवक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या-26
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे शिव गुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ में करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे शिव गुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी उमापति शुक्ल का 25 वर्षीय पुत्र ज्ञान प्रकाश ऊर्फ कम्पू शुक्ल रविवार सुबह घर में कार्य रहा था। इसी बीच वह कटे विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से ज्ञान प्रकाश फर्श पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवारीजन ज्ञान प्रकाश को गंभीर हालत में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ज्ञान प्रकाश को मृत घेाषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें