फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योलीधार कांधल में वन काटुओ ने काटे देवदार के छह पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग वन परिक्षेत्र के तहत क्योलीधार कांधल में वन काटुओं ने देवदार के छह पेड़ों पर आरी चलाई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। काटे गए पेड़ों की कुल कीमत 32 हजार आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार मुमेल बीट के बीओ शेषराम की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक बीओ शेषराम गार्ड रामचंद के साथ क्योलीधार कांधल में गश्त पर थे तो उन्होंने यहां पर देवदार के 6 पेड़ कटे हुए पाए। इन कटे हुए पेड़ों के स्लीपरों की कुल कीमत 32 हजार 312 रुपये आंकी गई है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि अज्ञात व्यक्ति इन पेड़ों को काट ले गए हैं। बीओ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें