फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। शटरिंग लगा रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। असंद्रा थाना क्षेत्र के भैसूपुर गांव निवासी सत्यनाम (38) वर्ष नीरज विश्वकर्मा शटरिंग की दुकान पर मजदूरी करता था। बुधवार को नीरज विश्वकर्मा ने सत्यनाम को नम्मो मियां के यहां शटरिंग लगाने के लिए भेजा।
विज्ञापन


सत्यनाम शटरिंग लगा रहा था तभी घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। पावर कार्पोरेशन के क्षेत्रीय अवर अभियंता आरबी सिंह का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष असंद्रा धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तक में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें