फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय चौकी पुलिस ने बुधवार को दुर्जनीपुर तिराहा से चोरी की एक बाइक तथा दो चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की सुबह पौने नौ बजे वे अपने हमराही के साथ रीवा मिर्जापुर राजमार्ग पर दुर्जनीपुर तिराहा के पास ट्रक डायवर्जन की निगरानी कर रहे थे । उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोरांव रोड की तरफ से एक युवक चोरी की एक बाइक और मोबाइल के साथ दुर्जनीपुर की ओर जा रहा है । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज दुर्जनीपुर तिराहा के पास एलर्ट होकर बताए गए युवक के आने की प्रतीक्षा करने लगे । तब तक कुछ ही देर बाद युवक बाइक लेकर तिराहे पर पहुंच गया । पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे एक हीरो होंडा बाइक के साथ दो मोबाइल सेट भी बरामद हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया युवक डब्ल्यू उर्फ विपिन मिश्र पुत्र स्व. मोती मिश्र ग्राम छड़िगड़ा थाना कोरांव जिला प्रयागराज का निवासी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें